शनिवार, 23 अप्रैल 2011

एक नयी पहेली

ब्लॉग जगत के सभी मित्रो को नमस्कार

मित्रो इस ब्लॉग एक नयी पहेली शुरू की जा रही है जिसमे आप सभी लोग भाग ले सकते हैपहेली के लिए नियम इस प्रकार होंगे _

1- यह पहेली केवल मनोरंजन और थोडे बहुत ज्ञानवर्धन के लिये है। पहेली में आपके सामने एक चित्र होगा जो भारत में कहीं का भी हो सकता है।


2- आपको बताना होगा उस चित्र में दिख रहे स्थान का क्या नाम है और वो कहाँ पर स्तिथ है अर्थात उस राज्य का क्या नाम है। जरूरत होने पर हिंट भी प्रकाशित किया जाएगा।


3- पहेली का प्रकाशन हर शनिवार प्रातः 10.00 बजे किया जाएगा। जवाब देने का अन्तिम समय सोमवार शाम 07.00 बजे तक होगा।


4- पहेली के परिणाम की घोषणा मंगलवार शाम 7.00 बजे की जाएगी।


5- समयसीमा के बाद प्राप्त होने वाले जवाबो को प्रकाशित तो किया जाएगा पर परिणामो मे शामिल नहीं किया जाएगा।


6- आपका जवाब आपको यहां न दिखे तो कृपया परेशान ना हों। है, समयसीमा से पूर्व सही और गलत दोनों तरह के जवाब प्रकाशित किए जा सकते है


7- टिप्पणी मॉडरेशन लागू है. समय सीमा से पूर्व रोचकता बनाये रखने के लिये ग़लत या सही दोनों ही तरह के जवाब प्रकाशित किए जा सकते हैं.


8- यदि आप दिखाये गए चित्र के विषय मे कोई जानकारी रखते है तो अन्य पाठको से साझा करे


9- किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थितियों मे आयोजक का फ़ैसला ही अंतिम फ़ैसला होगा


10- यदि आप किसी तरह का कोई सुझाव देना चाहते है तो आपका स्वागत है


4 टिप्पणियाँ:

Usman ने कहा…

ब्लॉग जगत के सभी मित्रो को नमस्कार

राम बंसल ने कहा…

बढ़िया कार्य

विजय कर्ण ने कहा…

एक नयी पहेली को बहुत बहुत बधाई

बिग बॉस ने कहा…

बहुत सुंदर…..आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्‍लाग जगत में स्‍वागत है…..आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्‍दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्‍दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्‍त करेंगे …..हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

एक टिप्पणी भेजें