मंगलवार, 10 मई 2011

पहेली - 3 (परिणाम) (जहाज महल, मांडू, धार, मध्यप्रदेश)

ब्लॉग जगत के प्रिय मित्रो आप सबको प्रणाम !

हम आपकी सेवा में हाजिर हैं पहेली - 3 का जवाब लेकर।

पहेली का सही उत्तर है

जहाज महल, मांडू, धार, मध्यप्रदेश
माण्डू

मांडू मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित एक पर्यटन स्थल है। यह इन्दौर से लगभग ९० किमी दूर है।


माण्डू विन्ध्य की पहाडियों में 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।


यह मूलत: मालवा के परमार राजाओं की राजधानी रहा था।


तेरहवीं शती में मालवा के सुलतानों ने इसका नाम शादियाबाद यानि "खुशियों का शहर" रख दिया था।


वास्तव में यह नाम इस जगह को सार्थक करता है। यहाँ के दर्शनीय स्थलों में जहाज महल,


हिन्डोला महल, शाही हमाम और आकर्षक नक्काशीदार गुम्बद वास्तुकला के उत्कृष्टतम रूप हैं।



परमार शासकों द्वारा बनाए गए इस नगर में जहाज और हिंडोला महल खास हैं। यहाँ के महलों की स्थापत्य कला


देखने लायक है। मांडू इंदौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से यह धार


से भी जुड़ा हुआ है।


दरवाजे

मांडू में दाखिल होने के लिए 12 दरवाजे हैं। मुख्य रास्ता दिल्ली दरवाजा कहलाता है।


दूसरे दरवाजे रामगोपाल दरवाजा, जहांगीर दरवाजा और तारापुर दरवाजा कहलाते हैं।


जहाज महल

जहाजनुमा आकार में इस महल को दो मानवनिर्मित तालाबों के बीच बनाया गया था।


हिंडोला महल

टेड़ी दीवारों के कारण इस महल को हिंडोला महल कहा जाता है।


होशंग शाह की मस्जिद, जामी मस्जिद, नहर झरोखा, बाज बहादुर महल, रानी रूपमति महल और


नीलकंठ महल भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।


हर वर्ष मान्डु मे सरकार द्वारा मालवा उत्सव मनाया जाता है।


और विजेता है

बड़े ही अफसोस के साथ बताना पद रहा है कि इस बार

की पहेली का सही जवाब कोई नहीं दे पाया

पहेली मे भाग लेकर हमारा उत्साहवर्धन करने वाले

दर्शन लाल बवेजा

गजेन्द्र सिंह

आचार्य सुशील अवस्थी "प्रभाकर"

Basant Sager

Sachin

Harvansh Sharma

निरंजन मिश्र (अनाम)

बिग बॉस

ओशो रजनीश

DR. ANWER JAMAL


एक नयी पहेली के साथ शनिवार सुबह दस बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब

तक के लिये नमस्कार.

6 टिप्पणियाँ:

ओशो रजनीश ने कहा…

हमे तो लगा हम ही नहीं खोज पाये है ... बढ़िया जानकारी

Darshan Lal Baweja ने कहा…

अगली बार सही कोई नहीं ...

आशीष मिश्रा ने कहा…

महोदय क्षमा चाहूँगा पर इस बार आपका प्रश्न सही नहीं कहा जा सकता. आपने प्रश्न में जहाज महल का चित्र ही नहीं दिया था बल्कि जहाज महल के पास के किसी इमारत का चित्र दिया था. जहाज महल का वास्तविक चित्र आपने अभी दिया है. जहाज महल कई इमारतों का संयुक्त रूप नहीं है बल्कि ये अपने आप में अलग है. उदाहरण के लिए जहाज महल के ठीक पास में और उसी के प्रांगण में हिंडोला महल है लेकिन हम हिंडोला महल को जहाज महल थोड़े ही कह सकते है :)
धन्यवाद

गजेन्द्र सिंह ने कहा…

आशीष जी की बात से कुछ हद तक सहमत ,

अगली बार कोसिश करते है

Dr. Zakir Ali Rajnish ने कहा…

Sabhi vijetaon ko badhayi.

............
तीन भूत और चार चुड़ैलें।!
14 सप्ताह का हो गया ब्लॉग समीक्षा कॉलम।

बंटी "द मास्टर स्ट्रोक" ने कहा…

अच्छा किया जेपी आपने ये पहेली शुरू कर दी है ... अब हमें भी कुछ काम मिल जाएगा ....

एक टिप्पणी भेजें